फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: नशे में धुत दो युवकों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, होटल में शराब पी रहे थे बदमाश

Thu, 26 Oct 2023 01:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

हैड कांस्टेबल लाल सिंह व एक अन्य गम्भीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेवाड़ी के विराट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल अभी दोनों युवक फरार चल रहे हैं। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के नाहड़ में वीरवार की रात दस बजे होटल पर शराब पी रहे दो युवकों ने गस्त कर रहे नाहड़ पुलिस चौकी कर्मचारियों पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने जब युवकों को शराब पीने से रोका तो इस दौरान आपसी कहासुनी हो गई। तभी नशे में धुत युवकों ने पुलिस से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें भी आई हैं। 

विज्ञापन


मौके पर हैड कांस्टेबल लाल सिंह व एक अन्य गम्भीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेवाड़ी के विराट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल अभी दोनों युवक फरार चल रहे हैं। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस जांच में जुट चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें