फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली क्षेत्र की 35 सड़कें 26.71 करोड़ से होंगी दुरुस्त

Wed, 25 Oct 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कोसली विधानसभा क्षेत्र की 35 विभिन्न सड़कों की मरम्मत की मांग मुख्यमंत्री मनोहरलाल से की थी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए ग्रांट को मंजूरी दी है। पीडब्ल्यूडी की ओर से इन सभी सड़कों की मरम्मत पर 26 करोड़ 71 लाख रुपये खर्च होंगे।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कोसली विधानसभा क्षेत्र की रोहड़ाई जाटूसाना से ढाणी जाटूसाना, रोहड़ाई-जाटूसाना अप्रोच रोड़, मसीत अप्रोच रोड़, शादीपुर अप्रोच रोड पहराज लिंक मार्ग के साथ, अहमदपुर से शादीपुर, आशियाकी गोरावास अप्रोच रोड, चौकी-कुमरोधा अप्रोच रोड, जाडरा अप्रोच रोड, निमोठ से धवाना, ऊंचा माजरा से ढाणी जोरावत, बव्वा से गढी, गुडियानी से भूरियावास, गुडिय़ानी से नंद का ढाणी, जयदयाल की ढाणी, गुगोढ से राजकीय हाई स्कूल गुगोढ लिंक मार्ग शमशान घाट तक, गुडिय़ानी से अहमदपुर पड़तल की मरम्मत की जाएगी। इसी प्रकार नाहड़ बहु से मुमताजपुर, कोसली टूमना वाया भूरथला नठेड़ा लिंक मार्ग सहित, नठेड़ा से श्यामनगर, टूमना से श्यामनगर, भूरियावास से ढाणी, झाल खेड़ी से लूला अहीर, दडौली से लूला अहीर, मुमताजपुर से खुर्शीदनगर, रेलवे स्टेशन जैनाबाद से डहीना तक का पक्का रास्ता, खुशपुरा से टूमना, आरजेआर रोड से करावरा मानकपुर, झाल खेड़ी नांगल रोड़, कोसली-टूमना रोड, शहादतनगर से कोसली-नाहड़ पीडब्ल्युडी, मंदोला से धवाना, कन्होरा कन्होरी अप्रोच रोड़, झाल खेड़ी नांगल रोड़ से बालधन कलां, कान्हावास अप्रोच रोड, नाहड़ बहु से कुहारड़ तथा ढाणी जोरावत से गोमला तक की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सडक़ो के निर्माण तथा उनकी रिपेयरिंग का सरकार का विशेष ध्यान है। इसलिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में सरकार पूरे प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सडक़ें विकास का आधार है। इसलिए सरकार इस ओर विशेष ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें