फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: कंटेनर लोड करते समय पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो डिब्बे, गांव काठूवास स्थित कंटेनर डिपो पर हुआ हादसा

Thu, 21 Oct 2021 03:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

गांव काठूवास में रेलवे कंटेनर डिपो में कंटेनर लोडिंग और अनलोडिंग का काम होता है। बुधवार सुबह डिपो के यार्ड में एक मालगाड़ी में कंटेनर रखे जा रहे थे। ट्रेन को आगे-पीछे करने के दौरान दो डिब्बे पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी की सीमा से सटे राजस्थान के अलवर जिले के गांव काठूवास स्थित कंटेनर डिपो में बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। सायरन बजने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इंजीनियरिंग टीम ने ट्रैक से उतरे डिब्बों को वापस चढ़ाया और ट्रैक की मरम्मत की। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


गांव काठूवास में रेलवे का कंटेनर डिपो है। डिपो में कंटेनर लोडिंग और अनलोडिंग का काम होता है। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे डिपो के यार्ड में एक मालगाड़ी में कंटेनर रखे जा रहे थे। ट्रेन को आगे-पीछे करने के दौरान दो डिब्बे पटरी से उतर गए।

गाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद कंटेनर डिपो में अफरातफरी मच गई। डिब्बे पटरी से उतरने की घटना के बाद रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर तेज हूटर बजाया गया। हूटर बजने के बाद रेलवे के अधिकारी कंटेनर डिपो पहुंचे। डिब्बों को वापस ट्रैक पर चढ़ाने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।
विज्ञापन


चूंकि कंटेनर डिपो में ही डिब्बे पटरी से उतरे इसलिए ट्रैक बाधित नहीं हुआ और यातायात भी प्रभावित नहीं हुआ। अधिकारियों द्वारा डिब्बों के पटरी से उतरने के कारणों की जांच की जा रही है।

शहर में भी रही हूटर बजने की चर्चा
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हूटर काफी तेज बजता है। हूटर की आवाज शहर में कई किमी तक सुनाई देती है। सुबह के समय जब हूटर बजा तो शहरवासियों को भी किसी बड़ी घटना का अंदेशा हो गया। लोग अपना-अपना आंकलन लगाते रहे। रेलवे स्टेशन व अन्य स्रोतों से भी लोग हूटर बजने का कारण जानते रहे।

यह भी पढ़ें : हरियाणा: डीएपी का विकल्प बनेगी गाय के गोबर से बनी जैविक खाद, प्रमाणिकता के बाद अगले साल मार्केट में आएगी
विज्ञापन


जैसे ही मालगाड़ी की बोगियों के उतरने की जानकारी मिली दुर्घटना राहत ट्रेन को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया था। राहत ट्रेन में इंजीनियरिंग टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों को भेजा गया था। -सतपाल सिंह, रेलवे स्टेशन अधीक्षक रेवाड़ी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें