फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश ले जा रहे दो आरोपियों को पिकअप के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसेवा दल व गौरक्षा दल के सदस्यों ने गुप्त सूचना मिलने पर दिल्ली रोड पर पिकअप से गोवंश लेकर जा रहे दो आरोपियों को पकड़ा। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने गौवंश से भरी पिकअप सहित कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान सिकंदराबाद के सुरजपुर माजरा निवासी शिवकुमार व बल्लभगढ़ के जीवन नगर गौच्ची निवासी देवेंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन

राजीव नगर निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार जनवरी को उन्हें एक पिकअप में गोवंश को मेवात लेकर जाने की सूचना मिली। इसके बाद राकेश, रविंद्र, मनीष व रवि शंकर, देवेंद्र ने दिल्ली रोड पर एक पिकअप को रुकने का इशारा किया। जिस पर चालक ने गाड़ी को भगा लिया तथा पीछा कर दो आरोपियों के साथ गोवंश से भरी पिकअप को पकड़ा तथा सूचना मिलने के बाद हमने आरोपियों को दो गौवंश व गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें