फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में रिक्त सीटों के लिए ऑन द स्पॉट दाखिले का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर ऑन स्पॉट दाखिला लेने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। विद्यार्थी संस्थानों में मेरिट कार्ड प्रस्तुत करके दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

मिशन एडमिशन के तहत आईटीआई में चल रही दाखिला प्रक्रिया को चार माह हो चुके हैं लेकिन जिले की सभी राजकीय आईटीआई में भी अभी तक सीटें नहीं भर पाई। स्थिति यह है कि कई आईटीआई में तो करीब 30 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। प्राइवेट आईटीआई की बात करें तो यहां तो स्थिति इससे भी ज्यादा खराब है।
खाली सीटों की स्थिति को देखते हुए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने एक बार फिर से दाखिले की तारीख बढ़ाते हुए पोर्टल 31 दिसंबर तक खोला था। इससे पहले 19 दिसंबर आखिरी तारीख तय की गई थी। इस तरह चौथी बार विभाग ने दाखिले की तारीख बढ़ाई है।
विज्ञापन

-------------------
आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला लेने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। विद्यार्थी मेरिट के आधार पर सुबह 11 बजे तक संबंधित आईटीआई में व्यक्तिगत रूप से दस्तावेज के साथ पहुंचकर खाली सीटों में से मनचाही सीट पर मेरिट के आधार पर दाखिला दे सकते हैं।
विज्ञापन

- सुनील कुमार यादव, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक संस्थान रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें