फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने के लिए सुबह 4 बजे लाइन में लगे, बाद में लौटना पड़ा

विज्ञापन
बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीका लगवाने पहुंचे लोग। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी/ बावल। तीन दिनों से बंद टीकाकरण के चलते सोमवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग तो सुबह चार बजे आकर लाइन में लग गए थे। बावजूद इसके उनको बिना टीका लगवाए ही लौटना पड़ा। एसे में यह सवाल है कि आपाधापी के बीच हो रहे टीकाकरण का जिम्मेदार मौन है, क्योंकि केंद्रों पर सामाजिक दूरी आदि का पालन नहीं किया जा रहा है। सोमवार को सभी केंद्रों पर टीके की कुल 4486 डोज लगाई गई।
विज्ञापन

बता दें कि बकरीद, शनिवार व रविवार को टीकाकरण बंद होने के बाद सोमवार को बावल, रेवाड़ी, खोल व कोसली क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर भीषण गर्मी के बीच लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग र्गईं। इसमें 80 साल की बुजुर्ग महिला से लेकर 18 साल के युवा भी शामिल रहे। युवाओं का लौटना समझा जा सकता है, लेकिन बुजुर्ग महिलाओं को घंटों लाइन में खड़े रखकर लौटना परेशान करने वाला है। ज शशी बावल सीएचसी में पहुंची सुबह चार बजे, नहीं लगा टीका
राजस्थान बॉर्डर के पास से बावल सीएचसी में टीकाकरण कराने के लिए पहुंची शशी की मानें तो वह सुबह चार बजे ही लाइन में लग गई थी। लेकिन जब सुबह 8 बजे उनका नंबर आया तो मना कर दिया गया। बताया गया कि पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराओ। शशि ने बताया कि एक ओर प्रचार- प्रसार कर टीकाकरण के लिए बुलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कई दिनों तक नंबर तक नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

हरचंदपुर से पहुंची शरबती को भी नहीं लगा टीका
बावल क्षेत्र के गांव हरचंदपुर से पोते से के साथ टीका लगवाने पहुंची 80 साल की सरबती ने बताया कि गर्मी के बावजूद उन्हें लाइन में लगना पड़ा। दो घंटे बाद नंबर आया तो मना कर दिया गया। जब टीके नहीं हैं तो बुलाया क्यों जाता है। लोगों को परेशान किया जा रहा है, बुजुर्गों को तो परेशान नहीं करना चाहिए।
फिर हुआ टीकों का टोटा, महज चार सेंटर पर पहली डोज
जिले में टीकाकरण पटरी पर नहीं आ पा रहा है। रविवार को आई 6 हजार डोज में से 4486 डोज सोमवार को लगा दी गई। अब बची हुई डोज मंगलवार को 15 केंद्रों पर लगाई जाएगी। इनमें से भी महज चार केंद्रों पर पहली डोज लगनी है। इनमें सीएचसी बावल, पीएचसी सीहा, पीएचसी गुडियानी, युपीएचसी राजीव नगर में पहली डोज लगाई जाएगी। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर महज दूसरी डोज लगाई जानी है।
कोविड टीका प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि टीके की जितनी डोज उपलब्ध है उनका सेशन तैयार कर मंगलवार को टीकाकरण किया जाएगा। केंद्रों पर सामाजिक दूरी का लोगों को ध्यान रखना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के पास टीकाकरण का काम रहता है। ऐसे में लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है। कुछ केंद्रों पर पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

फोटो - 40-44
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें