फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से खराब फसल का मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
मुआवजा नहीं मिलने पर एसडीओ को ज्ञापन देते किसान। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2020 में बारिश से खराब हुई कपास सफल का मुआवजा नहीं मिलने से परेशान किसानों धरना दिया। सोमवार को शहर के गांधी चौक के पास कृषि कार्यालय के सामने उन्होंने रोष जताया और उसके बाद एक ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बालियर खुर्द के पृथ्वी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2020 का कपास का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि ऐसे जिले में बहुत से किसान हैं जिन्हें मुआवजा नहीं मिला। कृषि अधिकारी तारीख पे तारीख देते रहते हैं। इसलिए किसान संगठनों ने मिलकर किसानों की मुख्य मांग का ज्ञापन उप मंडल अधिकारी एसडीओ दीपक को सौंपा। किसानों ने बताया कि एसडीओ दीपक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इसी सप्ताह के तीन-चार दिनों के भीतर रेवाड़ी जिले के किसानों को बकाया मुआवजा राशि मिल जाएगी। तत्पश्चात सांकेतिक धरने में यह फैसला लिया गया कि यदि सरकार में बीमा कंपनी द्वारा किसानों को बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया तो सभी किसान संगठन 6 अगस्त को दोबारा कृषि कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।
किसानों की मुहिम को आगे बढ़ाने में उनका हक दिलाने के लिए सर्वसहमति से एक कमेटी का गठन किया गया। जिसका नाम बीमा फसल मुआवजा दिलाओ कमेटी रखा गया है। कमेटी में भय सिंह फिदेड़ी, उदयराज राव मीरपुर, राजकुमार निमोठ, अशोक मूसेपुर, समय सिंह बालावास, सतपाल अहमदपुर, मास्टर धर्म सिंह बहोतवास अहीर, कामरेड राजेंद्र सिंह सलाहकार व सतपाल चौधरी मिलकपुर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें