रेवाड़ी। भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। रेवाड़ी विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने इसमें निर्णय लिया कि यात्रा शहर के रावतुलाराम पार्क से शुरू होकर रेजांग्ला शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से यात्रा के जिला संयोजक पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव, रेवाड़ी विधानसभा संयोजक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनील मूसेपुर, सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा जिला संयोजक वीर कुमार यादव ने बताया कि शहीदों के सम्मान के लिए निकली जानी वाली यह तिरंगा यात्रा राव तुलाराम पार्क में शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा को माल्यार्पण करने से शुरू होगी। इसके बाद पुरानी सब्जी मंडी, मोती चौक व भैरों चौक होती हुई धारूहेड़ा चुंगी स्थित रेजांग्ला शहीद स्मारक पर संपन्न होगी। वीर कुमार ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के लिए दस-दस कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है। ये टोलियां शहीदों के परिजनों के साथ 10 अगस्त को सुबह शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राव तुलाराम शहीद स्मारक पर शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी।
रेवाड़ी सैनिकों की खान, सम्मान में नहीं आने देंगे कमी
वीर कुमार यादव ने कहा कि समाज का हर व्यक्ति इसमें शिरकत करें। यात्रा में लहराते तिरंगे अहसास कराएं कि रेवाड़ी में शहीदों के सम्मान में किसी तरह की कमी नहीं आने देंगे। रेवाड़ी समेत पूरा अहीरवाल तो सैनिकों की खान है। यहां से निकले सैनिकों ने देश में अपना परचम लहराया है। हम सबको उन पर गर्व है। जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव ने कहा कि यह यात्रा शहीदों के सम्मान में निकली जा रही है। इसमें उनके सम्मान के लिए सभी को अनुशासन का ध्यान रखना है और सभी से आग्रह है कि कोविड़ नियमों का जरूर पालन करें। बैठक में किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, राव शिव रतन, रेवाड़ी नगर उपाध्यक्ष श्याम चुघ, धारूहेड़ा नगर उपाध्यक्ष, सत्यदेव यादव, पूर्व नगर चेयरमैन विजय राव, पार्षद कुसुमलता, रमेश, मुकेश देवी, जिला उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, अमित यादव, भूपेंद्र गुप्ता, महाबीर यादव, दलीप शास्त्री, दीपा भारद्वाज, विकास, नितिन गुप्ता, सावन सैनी, डॉक्टर सुभाष यादव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लोकेश, रोशन लाल, डीएम यादव, नीरू भारद्वाज, कमल, शेर सिंह, नरेश, पोहप सिंह, कृष्णा यादव, महेश स्वामी, संजय चौहान, कैलाश जांगिड़, मीनू, सुरेखा, श्याम यादव, विवेक यादव, शोभा वर्मा, नानक चंद खोला सतवीर, अतर सिंह, टीना शर्मा, देवराज, नानक पार्षद, संजय व दीपक ठाकुर आदि पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।