फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों का पैतृक गांवों में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को शहर के हुडा बाईपास पर राजेश पायलट चौक से कुछ दूरी पर डिवाइडरों से टकराने के बाद दो मोटर साइकिलों पर सवार पांच युवकों में से तीन की मौत हो गई थी।शनिवार को तीनों मृतकों के शवों को पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस हादसे की वजह इत्तफाक से होना सामना आया है। उधर गमगीन माहौल में तीनों मृतकों के शवों का उनके पैतृक गांवों में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस की माने तो शुक्रवार को बाद दोपहर यह हादसा राजेश पायलट चौक से कर्नल राम सिंह चौक की ओर जाते वक्त अंसल टाउनशिप के निकट पेट्रोल पंप के ठीक सामने हुआ। एक मोटर साइकिल डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी मोटर साइकिल से जा भिड़ी और पांचों युवक सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शी सुभाष के अनुसार इस हादसे में दो मोटर साइकिलों में पांच युवक सवार थे। अचानक मोटर साइकिल टकराई और शोर मच गया। आस - पास के लोग एकत्रित हो गए। इस हादसे में गांव टींट का साहिल उर्फ गोनू, गांव भाड़ावास का कौशल और गांव भालखी माजरा का हरीश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में इनके अलावा गांव हजारीवास का हर्षित और गांव गोठड़ा का विकास भी गंभीर रूप से घायल हुए जिनका अब शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उधर गांव भाड़ावास में मृतक कौशल को चचेरे भाई ने जबकि गांव भालखी माजरा निवासी हरीश को उसके परिजनों ने मुखाग्नि दी। इनके अलावा गांव टींट से युवक साहिल का भी परिजनों की ओर से अंतिम संस्कार कर दिए जाने की जानकारी मिली है। तीनों गांवों में इन युवा मौतों से गमगीन माहौल है। इनके परिवारों में कल शाम और आज दोपहर तक चूल्हा नहीं जला। जांच अधिकारी एएसआई अजय कुमार ने इस हादसे को लेकर घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। प्राथमिक जांच में इस हादसे की वजह दोनों मोटर साइकिलों का इत्तेफाकन आपस में टकराना, मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें