फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लिफ्ट का झांसा देकर यात्रियों को लूटने वाले गिरोह के तीन गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नूंह जिले के गांव चाहलका निवासी मोहम्मद शाहिद व तारीफ और गांव बड़का निवासी मोहम्मद जुनेद के रूप में हुई है। आरोपियों ने हाईवे पर लूट की दो वारदात कबूलते हुए यात्रियों के एटीएम कार्ड से रुपये लूटने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने तीनों को अदालत से तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान हाईवे पर हुई लूटपाट की अन्य वारदात के खुलासे की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के छतरपुर निवासी उदित असवाल धारूहेड़ा में भवन निर्माता कंपनी में काम करते हैं। बीती 27 सितंबर की रात वह गुरुग्राम जाने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा फ्लाईओवर के निकट बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वैगनआर कार सवार चार लोगों ने उन्हें गुरुग्राम तक के लिए लिफ्ट दी थी। रास्ते में आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर मारपीट शुरू की थी तथा उनका मोबाइल, सोने की अंगूठी, डेबिट व क्रेडिट कार्ड छीन लिए थे। आरोपियों ने उदित के एटीएम कार्ड से बैंक खाते से 35 हजार रुपये भी निकाल लिए थे। कुछ दूर चलने के बाद बदमाश उन्हें हाईवे पर फेंककर फरार हो गए थे। इसी प्रकार राजस्थान के झुंझुनू के गांव लांबा निवासी श्रवण कुमार का जयपुर में अपना व्यवसाय है। 20 सितंबर की रात 8:30 बजे जयपुर जाने के लिए धारूहेड़ा बस स्टैंड के निकट वह बस का इंतजार कर रहे थे। बदमाशों ने कार में लिफ्ट देकर पिस्तौल के बल पर मोबाइल, पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, चार एटीएम कार्ड छीन लिए। पर्स में करीब आठ हजार रुपये की नकदी थी। दोनों ही मामलों में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया था।
जांच के दौरान पुलिस ने वारदात स्थल, एटीएम बूथ व आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिनमें बदमाश नजर आ गए। बदमाशों की पहचान कर पुलिस ने शनिवार के तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त की गई वैगन आर कार भी बरामद कर ली है। जांच अधिकारी एसआई पवन कुमार ने बताया कि आरोपियों ने दो वारदात करना स्वीकार किया है। तीनों को अदालत से तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान हाईवे पर हुई लूटपाट की अन्य वारदात के खुलासे की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें