फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर रुपये व जेवरात ठगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर थाना के अंतर्गत बस स्टैंड चौकी पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी करके रुपये व जेवरात चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नई आबादी निवासी पवन कुमार, यूपी के गांव चरखारी निवासी शंकर व यूपी के बदायूं जिले के गांव गुरयारी निवासी कृष्ण अवतार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बुजुर्ग महिला मोहनपुर निवासी चन्द्रो देवी ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह 17 दिसंबर को गुजरात के कादियाग्राम अपने भतीजे की शादी समारोह में शामिल होकर ट्रेन से दोपहर को रेवाड़ी पहुंची थी। तभी तीन युवक उसके पास आए और गंतव्य के बारे में पूछने लगे। इस दौरान उन्होंने गांव मोहनपुर जाने की बात बताई। इस दौरान युवकों ने बताया कि वे भी गाड़ी लेकर बावल की तरफ जा रहे हैं। वे उन्हें वहां छोड़ देंगे। इसके बाद उन्होंने उनके दोनों बैग उठा लिए और बुजुर्ग को बावल रोड की तरफ लेकर चल दिए। कान के टप्स व 7-8 हजार रुपये आदि ठग लिए। इसके बाद आरोपी युवक उन्हें 15 मिनट आने की बात कहकर वहां से चले गए। काफी देर इंतजार के बाद तीनों युवक नहीं के बाद महिला को शक हुआ। इसके महिला ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां अर्जी देकर उन्हें रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें