फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी न करने की दी धमकी, जाते समय की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी न करने की दी धमकी, जाते समय की फायरिंग
विज्ञापन

डहीना क्षेत्र का मामला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लग्न समारोह से पहले दो बदमाशों ने लड़के के घर पहुंच कर शादी न करने की बात कही। शादी करने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी। जाते समय बदमाशों ने फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डहीना थाना क्षेत्र के निवासी सुरेश के दो बेटों की शादी जिले के गांव नेहरूगढ़ में तय हुई है। गुरुवार को दोनों लड़कों के लग्न समारोह रखा गया है। लग्न से पहले सुरेश के घर दो युवक पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। सुरेश ने बताया कि दरवाजा खोलते ही दोनों ने उन्हें शादी की रस्में तुरंत रोकने को कहा और जान से मारने की धमकी दी। सुरेश ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने जाते समय फायरिंग भी की। जबतक लोग जुटते बदमाश भाग चुके थेे। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोसली डीएसपी मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। डहीना चौकी पुलिस ने परिवार के लोगों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में एक भिवानी तो दूसरा महेंद्रगढ़ का निवासी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें