फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवार से हमला करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खोल। खोल थाना अंतर्गत कुंड चौकी पुलिस ने जान से मारने की नीयत से तलवार व लाठी डंडों से हमला करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के बेगपुर निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। पुलिस दो आरोपियों अलवर जिले के अडीन्द गांव निवासी सचिन उर्फ धोलिया तथा महेंद्रगढ़ जिले के बेगपुर निवासी अजय दुधिया उर्फ सोनू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण के अनुसार मनेठी निवासी वरुण कुमार ने शिकायत में बताया कि उसने कुंड बस स्टैंड के पास विजय अर्थ मूवर्स के नाम से ऑफिस बना रखा है। 31 मार्च को वह अपने दोस्त विवेक व रोहित के साथ बैठा हुआ था। पिता तथा मिस्त्री नीचे ऑफिस के सामने बैठे थे। सुबह करीब 10 बजे उसके ऑफिस के सामने एक बोलेरो गाड़ी व एक कैंपर गाड़ी आकर रुकी तथा दो कार व एक बोलेरो गाड़ी ऑफिस के पास खड़ी हो गई। सभी गाड़ियों में से 20 से 25 युवक उतरे। सभी लाठी, डंडे, तलवार, ईंट व रॉड ले रखे थे। सभी ने उसके व दोनों दोस्तों पर लाठी, डंडे, तलवार, ईंट व रॉड से हमला कर दिया। उन्होंने उसके 32 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन तथा रोहित के गले की सोने की चेन भी छीन ली। भीड़ को इकट्ठा होते देख आरोपी वहां से भाग गए। हमलावरों में मोनू, धोलिया, साहिल, अजय उर्फ दुधिया, सुमित व सोनू व 15 से 20 अन्य युवकों ने उसके ऑफिस के अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने वरुण कुमार की शिकायत पर जान से मारने की नीयत से हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश करके मामले में दो आरोपियों अलवर जिले के अडीन्द गांव निवासी सचिन उर्फ धोलिया तथा महेंद्रगढ़ जिले के बेगपुर निवासी अजय दुधिया उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को मामले में तीसरे आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के बेगपुर निवासी प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें