फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी बस चालक पर युवकों ने लाठी-डंडों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल औद्योगिक क्षेत्र से कंपनी की बस में स्टाफ को लेकर जा रहे चालक पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों व राड से हमला कर दिया। मारपीट में घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक ने हमला करने वाले युवकों पर बस में रखा पर्स उठाकर ले जाने का भी आरोप लगाया है। हमलावरों में शामिल एक आरोपी की पहचान हो गई है। बावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बावल के गुजरान चौक निवासी अमित बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी की बस चलाता है। नौ मार्च की दोपहर वह बस से कंपनी स्टाफ लेकर जा रहे थे। कंपनी में काम करने वाली लड़कियों को बैठाने के लिए उन्होंने राजकीय स्कूल के पास बस रोकी थी। इसी दौरान तीन-चार लड़के हाथों में डंडे, लाठी व राड लेकर बस के अंदर घुस गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मौका पाकर अमित बस की खिड़की खोलकर नीचे कूद गया और एक दुकान में घुसकर खुद को बचाया। लोगों के इकट्ठा हो जाने के कारण हमलावर भाग गए। अमित का आरोप है कि हमलावर बस में रखा उनका पर्स भी उठा ले गए। पर्स में करीब 2600 रुपये की नकदी थी। हमलावरों में शामिल एक युवक गांव झाबुआ निवासी बिल्लू था। घायल अमित को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से रेवाड़ी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मारपीट के दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए। बावल थाना पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ अमित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें