फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों की वीरता व उनका रण कौशल अति सराहनीय : मेजर जनरल यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित रेजांगला पार्क में वीरवार को विजय दिवस एवं रेजांगला शहीद समारोह समिति ने शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेजर जनरल वाई के यादव ने कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता व उनका रण कौशल अति सराहनीय है। हमारी सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान 16 दिसंबर को भारत ने विजय हासिल की थी और उसी दिन से यह दिन हर वर्ष विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तानी सेना पराजित हुई और 16 दिसंबर 1971 को ढाका में आत्मसमर्पण कर दिया था।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने वर्ष 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान शहीद हुए भारत के वीर सैनिकों को नमन किया और कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में लड़ी गई लड़ाई में भारत की सेनाओं ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए वह कमाल कर दिखाया, जिसकी बदौलत पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए और बांग्लादेश के रूप में एक नए देश का निर्माण हुआ। इस अवसर पर समिति की ओर से शहीदों की वीरांगनाओं को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं रण बांकुरों, योद्धाओं तथा जीवन में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान स्कूल और कॉलेजों के छात्रों द्वारा देशभक्ति पर आधारित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर ले. जनरल जेबीएस यादव, ले कर्ण सिंह यादव, कमांडेंट आर के यादव, ब्रिगेडियर एस एस खोला, कर्नल रोशन सिंह, कुलपति डा. उमाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें