फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गुटके व कोयले का व्यापार एक करोड़ से ज्यादा रहने का अनुमान

विज्ञापन
फोटो नंबर- 18गोशाला रोड पर दुकान के बाहर लगे गुटके की ढेरी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में बढ़ती ठंड व शादी के सीजन के दौरान लकड़ी के गुटके और कोयले की खपत में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण गुटके के दाम में दो से तीन रुपये और कोयले के दाम में पांच से सात रुपये प्रति किग्रा की बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार कच्चा कोयला 40 रुपये व गुटका 9 रुपये प्रति किग्रा के भाव पर बिक रहा है।
विज्ञापन

अधिक खपत के चलते सप्ताह भर पहले ऑर्डर देने पड़ रहे हैं। जिलेभर में गुटके व कच्चे कोयले की मांग नवंबर से फरवरी तक सबसे ज्यादा रहती है। इस वर्ष गुटके व कोयले का व्यापार करीब एक करोड़ से ज्यादा रहने का अनुमान है।
10 सालों में 50 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी
थोक विक्रेता संजय अग्रवाल ने बताया कि 10 वर्षों के दौरान गुटके व कोयले की मांग में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी व्यापार बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कीकर की लकड़ी की रहती है अधिक मांग
शादी विवाह में तंदूरी व तवा रोटी के लिए गुटके व कच्चे कोयले की मांग रहती है। वहीं सामान्य दिनों में डेयरी फार्म, बेकरी, रेस्टोरेंट व होटल में मांग बनी रहती है। विशेष तौर पर कीकर की लकड़ी की मांग अधिक रहती है क्योंकि कीकर की लकड़ी में तपत अधिक देर तक रहती है और कच्चे कोयले भी बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें