फोटो संख्या:-66 मुकेश देवी को पगड़ी पहनाकर सम्माति करते हुए---स्रोत ग्रामीण
महेंद्रगढ़। उप स्वास्थ्य केंद्र सिसोठ में कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी मुकेश देवी के स्वास्थ्य सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति होने उपरांत एक भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सिसोठ के सरपंच वीरेंद्र ने की। संचालन समाजसेवी मुकेश चौहान ने किया।
कार्यक्रम में मुख्याध्यापिका सुमित्रा देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राहुल चोपड़ा, स्वास्थ्यकर्मी बिजेंद्र सिंह, स्नेहलता, उप स्वास्थ्य केंद्र की सभी आशा वर्करों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
इस अवसर पर सूरत सिंह हरिराम चौहान, राजबीर फोरमेन, सुंदर मिस्त्री, सूबे सिंह ढाणी, सोमवीर पंच, सज्जन सिंह, अरविंद पंच, रामकुमार, राजबीर, आशा वर्कर कृष्णा, संतोष, मोनू, शर्मिला, संजू, अन्नू राव, ममता, सरोज, सावित्री सहित अनेक लोग मौजूद रहे।