फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्राओं ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति से बांधा समा

Tue, 14 Nov 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव नांधा ​स्थित राजकीय स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स्रोत: स्क
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव नांधा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में जय भंवर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 21वां पारितोषिक वितरण वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार खालेटा ने की। मंच संचालन विद्यालय के विज्ञानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह चौहान ने किया। इस दौरान छात्राओं ने स्वागत गान के साथ शुरुआत की। बाद में सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस मौके पर शैक्षणिक व खेलों में जिला और प्रदेशस्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान दिवंगत जयबाई चौहान एवं भंवर सिंह चौहान की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। साथ ही शैक्षणिक योग्यता और खेलों में जिला और प्रदेश स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का परिचय कराया गया। ट्रस्ट की ओर से प्रतियोगिता में तीन दर्जन प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को नकद राशियां वितरित की गईं। कार्यक्रम में खालेटा, बलवाड़ी, खोल, भालखी, चीताडूंगरा, मामड़िया, पाली और नांधा के स्कूलों ने भाग लिया। नांधा स्कूल के विद्यार्थियों का हर क्षेत्र में दबदबा रहा। ट्रस्ट द्वारा गत वर्षों की भांति नान्धा स्कूल के कक्षा प्रथम से लेकर आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को गणवेश, जूते, एक-एक दर्जन कापियां, मोमेंटो व स्टेशनरी वितरित की गई। वहीं हरियाणा पुलिस विभाग द्वारा यातायात को सुरक्षित बनाने के जागृति अभियान में प्रदेश भर में चलाए जा रहे रोड सेफ्टी कार्यक्रम में नान्धा स्कूल की रेवाड़ी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को भी नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी संतोष तंवर का विशेष आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित चन्द्रपाल सिंह चौहान, एडिशनल कमिश्नर, जीएसटी एवं कस्टम्स, मुंबई ने बताया कि इस ट्रस्ट ने इसी वर्ष मानवीय आधार पर मुंबई के अतिवृष्टि से आपदा ग्रस्त लोगों की तत्काल आवासीय सहायता कर नान्धा की भूमि का मान बढ़ाने का काम किया है। मुंबई के एक विद्यालय में क़रीब 500 बच्चों के लिए इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया है।
विज्ञापन

राजकीय उच्च विद्यालय जनौली जिला पलवल से आए मुख्याध्यापक नेमीचंद शाण्डिल्य ने राष्ट्रोत्थान के कार्यों के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों विशेषतया कंवर सिंह चौहान और सेवा निवृत्त हरियाणा राज्य मौलिक स्कूल मुख्याध्यापक एसोसिएशन के प्रधान एवं ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी जसवंत सिंह यादव को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्याध्यापक जितेन्द्र कुमार शर्मा, मुख्याध्यापक बीरसिंह यादव, सेवा निवृत्त प्राध्यापक राजेन्द्र सिंह चौहान बलवाड़ी, शिक्षक सुमित यादव, जयपाल यादव प्रवक्ता, कर्ण सिंह चावड़ा, मोतीलाल, सुरेन्द्र सिंह, नवीन कुमार लिपिक, सेवानिवृत्त पीटीआई जितेन्द्र सिंह चौहान, संजय कुमार, कप्तान देशराज यादव, बीज भंडार कुंड प्रोपराइटर कंवर सिंह बोहरा हुडिया खुर्द, समाजसेवी मुकेश गोयल कुंड मंडी, प्रिंट मीडिया ईश्वर सिंह मायन, सेवानिवृत्त दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर शिवकुमार शर्मा, दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर सतीश यादव, राकेश पीटीआई बासदूदा, देशराज पहलवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें