रेवाड़ी। शहर के सुभाष पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को धरना पिछले 8 दिसंबर से जारी है। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान तारा देवी ने की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सह धरना 19 सूत्री मांगों को लेकर है। तारा देवी का कहना है कि सरकार या अधिकारी चाहे उन पर कितना ही दबाव डालें, लेकिन किसी जायज फैसले के बिना वो अपना धरना खत्म नहीं करेंगी। उन्होेंने कहा कि वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी करेंगी।
जिला प्रधान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ मांगें सरकार ने 2018 में मान ली थी, किंतु अभी तक उनको लागू नहीं किया है। इस बीच सरकार से तीन बार बात भी हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो पाया। इसके साथ बिना किसी फैसले के सरकार ने अधिकारियों द्वारा आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर दबाव डालकर उनका धरना खत्म करने पर मजबूर किया गया, जो की पूर्णरूप से अलोकतांत्रिक है। अधिकारियों के दबाव के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने धरने पर अडिग रही। 5 जनवरी को सीएम आवास (करनाल) पर रैली करने की घोषणा कर दी। इस अवसर पर अनेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।