सूर्य देव के तेवर धीरे-धीरे तल्ख होते जा रहे हैं। पिछले 6 दिनों से जिले में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वीरवार को जहां उच्चतम तापमान 37.2 था वहीं न्यूनतम तापमान 15.0 रहा। वहीं इससे पहले बुधवार को उच्चतम तापमान 37.0 जबकि न्यूनतम तापमान 16.0 था।
इसी प्रकर मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी से राहत पाने के लिए जहां दिनभर शीतल पेय की रेहड़ियों पर लोग खड़े दिखे, वहीं तेज धूप से बचने के लिए पेड़ों की छाया में बैठकर व खड़े होकर राहत पाई। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रदेश में 19 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, लेकिन रात्रि का तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है। 16 व 17 मार्च को बीच-बीच में मध्यम से तेज गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
पिछले 6 दिनों में तापमान की स्थिति
तारीख उच्चतम न्यूनतम
17 मार्च 37.2 15.0
16 मार्च 37.0 16.0
15 मार्च 36.8 14.5
13 मार्च 34.5 12.0
12 मार्च 31.5 11.2
11 मार्च 31.0 11.0