फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाविप की स्थापना का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी को जन-जन तक पहुंचाना : राधेश्याम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में रविवार को भारत विकास परिषद (भाविप) के संयुक्त तत्वावधान में परिषद का 60वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान राधेश्याम मित्तल ने कहा कि भारत विकास परिषद की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य सेवा, समर्पण, सहयोग, संपर्क व स्वदेशी को जन-जन तक पहुंचाने का है। सेवा में हमारे सामने प्रभु हनुमान का चरित्र सबसे पहले आता है, जिनके जीवन का उद्देश्य प्रभु राम के चरणों की निरंतर आराधना है।
विज्ञापन

पार्षद राजेंद्र सिंहल, परिषद् के उपाध्यक्ष नवीन अधलखा, प्रदीप अग्रवाल, एस एस जैन सभा के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि समर्पण के भाव का सर्वोत्तम उदाहरण भरत का रहा है। जब प्रभु राम ने अयोध्या आने के लिए मना कर दिया तो प्रभु राम की चरण पादुकाएं लेकर अयोध्या के सिंहासन पर रखी व एक कुटिया में रहते हुए 14 वर्ष तक तपस्वी का जीवन बिताया। हमारा परिवार के सह-संयोजक प्रवीण ठाकुर, महिला प्रधान शशि जुनेजा, पूर्व नगर प्रधान सुचित्रा चांदना, सरोज भारद्वाज, शिक्षाविद मधु गुप्ता, समाजसेविका रीटा गेरा ने कहा कि संस्कार निर्माण की पहली पाठशाला बच्चे की अपने घर से शुरू होती है। मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है, यदि वह बच्चे को रामायण, महाभारत व वीरों के चरित्र अपने घरों में बच्चों को बताये तो उस घर के सभी बच्चे वीर व राष्ट्रभक्त हो सकते हैं। इस मौके पर भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव डॉक्टर आरबी यादव, मोहन गोयल विवेकानंद शाखा अध्यक्ष, सचिव अतुल बत्रा व हमारा परिवार के संयोजक दिनेश कपूर मौजूद थे।
पौधे भेंटकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान डॉ. आर के जांगड़ा ने लोगों को पौधे भेंटकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस दौरान संस्था की ओर से भारत माता के चित्र भेंट किए गए। सभी ने ‘भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं’ गीत का तालियों के साथ आनंद लिया। कार्यक्रम की सफलता के लिए समाजसेवी राजेंद्र गेरा, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, सोनिया कपूर, ओजस्वी, पू्र्वांशी, प्रीति, कपिल कपूर, अशोक जुनेजा, सुनिल यादव, नरेश यादव, संजीव यादव, प्रदीप अग्रवाल, कृष्णा तायल, निर्मल रुस्तगी व साथियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें