फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की घटती संख्या बनी चिंता का विषय : दुर्गा

Sun, 03 Aug 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 11मसीत गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम। स्रोत : विभाग - फोटो : स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव मसीत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दुर्गा ने कहा कि समाज में बेटियों की घटती संख्या चिंता का विषय है। लिंगानुपात में अंतर को कम करने के लिए सभी को जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव अब समाप्त होना चाहिए। समाज को मानसिक रूप से तैयार होना होगा कि बेटियां घर और देश का भविष्य संवार सकती हैं। हमें भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों का खुलकर विरोध करना होगा। महिलाएं अपने घर, समाज व आस-पड़ोस में बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर दिलाने के लिए पहल करें। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है जिनका लाभ सभी को लेना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें