फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शा पास होते ही शुरू होगा नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-12 स्थित प्रजापति चौक के निकट नए बस स्टैंड का शिलान्यास हुए आठ साल बीत जाने के बाद अब फाइल आगे बढ़नी शुरू हो गई है। नक्शा पास कराने के लिए फाइल चंडीगढ़ भेजी गई है। वहीं प्रस्तावित जमीन से बिजली लाइन को हटाने के लिए भेजा गया बजट भी पास हो गया है। बजट राशि मिलते ही निगम की ओर से लाइन को हटाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की मानें तो जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। वहीं 20 एकड़ एक कनाल 5 मरला जमीन में से विवादित 6 मरला- 5 कनाल जमीन का भी समाधान जल्द होने वाला है। बता दें कि कुल 20 एकड़ में से 16 एकड़ जमीन पर कोई विवाद नहीं था। आठ साल के दौरान यहां पर मकान से लेकर बिजली लाइन खड़ी हो गई। अब अपनी ही जमीन से बिजली लाइन शिफ्ट कराने व मकान हटाने को लेकर पत्र लिखे जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि लाइन हटाने व मकानों को हटाकर मुआवजा देने का खाका तैयार कर लिया गया है। जैसे ही बजट आएगा, काम को करा दिया जाएगा।
परिवहन विभाग की हीला-हवाली भी देरी का कारण
करीब आठ साल से लंबित रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण का रास्ता एक साल पहले ही साफ हो गया था। शहर के रामगढ़-भगवानपुर रोड पर प्रस्तावित बस स्टैंड के लिए परिवहन विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी थी। परिवहन विभाग के नाम चढ़वाने के लिए इंतकाल प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। बस स्टैंड के अलावा वर्कशॉप व कर्मचारियों के लिए आवास भी बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

तत्कालीन सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने किया था शिलान्यास
वर्ष 2013 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रामगढ़- भगवानपुर रोड पर सेक्टर-12 में बस स्टैंड का शिलान्यास किया था। आईजीयू का शिलान्यास करने आए उस समय के सीएम ने बस स्टैंड सहित कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। अधिगृहीत की गई भूमि के विरोध में शिम्भू दयाल व अन्य ने एक याचिका वर्ष 2013 में डाली थी। इस याचिका में कहा गया था कि अधिग्रहीत की गई 20 एकड़ 1 कनाल 5 मरला जमीन ओपन एरिया के लिए रिजर्व रखी गई थी। परंतु सरकार इस पर बस स्टैंड बना रही है, जो गलत है। इस याचिका को हाई कोर्ट ने वर्ष 2016 में खारिज कर दिया था। हाई कोर्ट के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, लेकिन यहां पर अब तीनों याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है।
पुराना बस स्टैंड जर्जर, पूरे दिन जाम से परेशानी
पुराना रोडवेज बस स्टैंड सर्कुलर रोड पर शहर के बीच में बना हुआ है। सर्कुलर रोड पर हर रोज 500 से अधिक ऑटो चलते हैं। ऐसे में सुबह के समय शहर के नाईवाली चौक, रेलवे चौक, धारूहेड़ा चुुंगी, बावल चौक, अंबेडकर चौक पर रोडवेज बसों व कंपनी की बसें जाम में फंसी रहती हैं। नए बस स्टैंड निर्माण से शहर में लगने वाले जाम से राहत की उम्मीद की जा सकती है। नया बस स्टैंड रेवाड़ी- रोहतक व दिल्ली-जयपुर हाईवे के नजदीक है। ऐसे में रोहतक, दिल्ली व जयपुर की ओर जाने में लोगों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। वहीं पुराना बस स्टैंड जर्जर भी हो चुका है।
जीएम के स्टेनो कैलाश यादव ने बताया कि नक्शा पास कराने के लिए फाइल चंडीगढ़ भेज दी गई है। लाइन व मुआवजा के लिए बजट पास हो गया है। राशि आते ही लाइन हटाने का काम शुुरू करवा दिया जाएगा। नक्शा भी जल्द पास होने की बात कही जा रही है। अब जल्द बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें