फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर लोहे का गार्डर रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-नारनौल रेल मार्ग पर खोरी स्टेशन के बीच ट्रैक पर लोहे का गार्डर रखने वाले आरोपी को राजकीय रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव सहारनवास निवासी शिवचरण के रूप में हुई है। आरोपी शराब पीने का आदी है और उसी ने लोहे के गार्डर को टुकड़े करने के लिए रेलवे ट्रैक पर रख दिया था। सोमवार की तड़के रेलवे ट्रैक पर रखा लोहे का गार्डर मालगाड़ी के इंजन से टकरा गया था। लोको पायलट की सूचना पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार की तड़के किसी ने लोहे का एक गार्डर रेवाड़ी-खोरी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर रख दिया था। सोमवार तड़के करीब पांच बजकर 15 मिनट पर रेवाड़ी से फुलेरा जा रही मालगाड़ी के इंजन से ट्रैक पर रखा गार्डर टकरा गया था। गार्डर दोनों लाइनों को क्रास करते हुए रखा गया था, इससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। ट्रैक पर लोहे का गार्डर रखने की सूचना मालगाड़ी के चालक सुरेंद्र कुमावत ने कंट्रोल रूम में दी थी। राजकीय रेलवे पुलिस ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) मदन लाल कोहली की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
आरोपित को किया गिरफ्तार
जीआरपी ने जांच के बाद गांव सहारनवास निवासी शिवचरण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक लोहे का गार्डर उठा लाया था और रेलवे लाइन के पास गड्ढे में रख दिया था। दस-बारह दिन तक गार्डर गड्ढे में ही पड़ा रहा था। सोमवार तड़के आरोपी शिवचरण ने गार्डर को उठाकर ट्रैक पर रख दिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे लगा था कि ट्रेन के गुजरने पर ट्रैक पर रखे गार्डर के टुकड़े हो जाएंगे और वह टुकड़ों को कबाड़ में बेच देगा। जांच अधिकारी एसआई बाबूलाल ने बताया कि आरोपी की बेवकूफी से बड़ा हादसा हो सकता था। आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें