फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में की गई डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए 38 जोड़ी रेल सेवाओं में विभिन्न श्रेणियों में 93 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इनमें कुछ ट्रेनों का संचालन रेवाड़ी से हो हुए हैं। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार इन ट्रेेनों में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 22481/22482, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.01.22 से 31.01.22 तक तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिनांक 02.01.22 से 01.02.22 तक 02 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं, गाड़ी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 01.01.22 से 31.01.22 तक तथा दिल्ली सराय से दिनांक 03.01.22 से 02.02.22 तक 01 फर्स्ट कम सेकेंड एसी व 04 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 01.01.22 से 31.01.22 तक तथा उदयपुर सिटी से दिनांक 02.01.22 से 01.02.22 तक 01 फर्स्ट कम सेकेंड एसी व 04 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं गाड़ी संख्या 15014/15013, काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा में काठागोदाम से दिनांक 01.01.22 से 31.01.22 तक तथा जैसलमेर से दिनांक 03.01.22 से 02.02.22 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें