फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर संचालिका को ब्लैकमेल करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने शहर की एक सोसायटी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला को ब्लैकमेल करने के मामले दूसरा आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कस्बा बावल के एक गांव निवासी यशपाल है। मुख्य आरोपी को पुलिस पहले गिरफ्तार ही कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा था कि वह शहर की एक सोसायटी में ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसमें गौरव नाम का लड़का आता था। गौरव ने पार्लर का व्यापार बढ़ाने का झांसा देकर अपने विश्वास में उसे ले लिया था। एक दिन गौरव ने जमीन दिखाने की बात कहकर उसे प्रजापति चौक पर बुलाया था। वहीं पर युवक ने अपना कार्यालय बनाया हुआ है। आरोपी ने कार में पिस्तौल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फोटो बना ली थी। आरोपी फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। कुछ दिन बाद ही उसने ब्लैकमेल कर उसे फिर से अपनी कार में बुलाया। उस दिन उसका चचेरा भाई साहिल भी साथ था। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने उन पर ब्लैकमेल कर उससे पांच लाख 60 हजार रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया था। इसके बाद गौरव ने अपने दोस्त यशपाल को महिला के मोबाइल नंबर दे दिए थे। यशपाल महिला को अश्लील मैसेज भेज कर परेशान करता था। साथ ही उसे ब्लैकमेल करता था। शहर थाना पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने चार मार्च को आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार की देर रात को पुलिस ने दूसरे आरोपी यशपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें