फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टॉवर लगाने का झांसा देकर ठगे 1.35 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक साल पहले मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर ठगी एक लाख 35 हजार की ठगी करने करने के मामले में साउथ रेंज साइबर थाना पुलिस न केस दर्ज किया हैं। मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा की द्वारकाधीश सोसायटी निवासी विजय कुमार मिश्रा ने कहा है कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। नवंबर 2020 में उनके मोबाइल पर टावर लगाने के लिए एक मैसेज आया था। उनकी एक मोबाइल नंबर पर बात भी हुई थी। इसके बाद एक पूजा शर्मा नाम की लड़की की काल आई, जिसने मोबाइल टावर लगाने के बारे में बताया और एक बैंक खाते में 1800 रुपये जमा करा लिये। इसके बाद विनोद नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपने आप को जीओ कंपनी का अधिकारी बताया था। उनके फोन पर गोविद, जरनेल सिंह, राहुल और दिलीप नाम के व्यक्तियों से भी बात हुई थी, जिन्होंने अपने आप को सीनियर अधिकारी बताया था। आरोपियों ने उनसे टैक्स आदि के नाम पर एक लाख 35 हजार 150 रुपये जमा करा लिये। रुपये जमा कराने के बाद सभी ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। शिकायत में विजय मिश्रा ने कहा है कि 22 अक्तूबर को उन्होंने अखबार में मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में पढ़ा था। इसके बाद उन्हें ठगी करने वालों तक पहुंचने की उम्मीद जागी। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें