फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राष्ट्रीय सैनी सभा के जिलाध्यक्ष बने रोशनलाल

Tue, 13 Jan 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 21रेवाड़ी। समाजसेवी रोशनलाल सैनी को रेवाड़ी सैनी समाज का जिला अध्यक्ष नियुक्त करते हुए
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए समाजसेवी रोशनलाल सैनी को रेवाड़ी सैनी समाज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सैनी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया। अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि रोशनलाल सैनी सभी को साथ लेकर धरातल पर समाज के लिए सकारात्मक काम करेंगे।
विज्ञापन

जसबीर सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के संगठन में काम करने वाले और जमीन से जुड़े लोगों को ज़िम्मेदारी दी जाएगी, ताकि समाज को राजनीतिक रूप से मजबूती मिले। इस संगठन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रोशनलाल सैनी ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करेंगे। वे हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर हरियाणा अध्यक्ष जसबीर सैनी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश सैनी, रोहित प्रधान, पुनीत प्रधान, महावीर प्रधान, रोहतास सैनी, अनिल प्रधान, प्रताप सैनी, गिरधारी लाल सैनी, मनीष सैनी, जसवंत सैनी, हरीश चंद सैनी, लक्ष्मण सैनी, रामशरण सैनी, भारत लाल सैनी, रमेश सिंह सैनी, सीए निखिल सैनी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें