फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 13 Jan 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 25रेवाड़ी। जिला में ड्रिंक एंड ड्राइव अ​भियान के तहत कार्रवाई करती पुलिस। स्रोत: पु
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला पुलिस की तरफ से 5 से 11 जनवरी तक ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज डीजे व प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवाबाजी करने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 39 वाहन चालकों के चालान किए हैं।
अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ लोग गाड़ी में तेज डीजे व प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने के साथ-साथ लोगों में दहशत और असुविधा पैदा करते है। कई बार इस तरह की हरकतें सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाती हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही इस सप्ताह में लाल व नीली बत्ती लगाने पर 1 व लेन चेंज से संबंधित नियम की अवहेलना पर 1277 वाहन चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें