रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर चेतक एक्सप्रेस में दिल्ली जा रही महिला से दो युवकों ने पर्स छीन लिया। इसमें गहने व नकदी रखी हुई थी। पीड़िता ने राजकीय रेलवे पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-छह निवासी समाहिता ने कहा है कि वह वीरवार को चेतक एक्सप्रेस में रिगस से दिल्ली सराय रोहिल्ला जा रही थीं। ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर खड़ी हुई थी। इसी दौरान दो युवक उनके हाथ से पर्स छीन कर भाग गए। पर्स में मोबाइल, एटीएम कार्ड, सोने की चेन, लाकेट, ब्रेसलेट व नकदी थी। महिला ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। राजकीय रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद