फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित होने वाली पांच किसान-मजदूर पंचायतों का सिलसिला 10 अगस्त को गांव रोहाराई से शुरू होगा। यह 24 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

इन दौरान पंचायतों में स्थानीय स्तर पर संयुक्त मोर्चा की कमेटियों का गठन किया जाएगा। राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि किसान-मजदूर पंचायतें जिले में किसान आंदोलन को मजबूत करने का आधार बनेंगी। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से भारत बंद को सफल बनाने के लिए शहर व कस्बे में अभियान चलाया जाएगा। 27 सितंबर को जिले के गांव भी बंद में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार किसान- मजदूरों की भूख को व्यापार बना रही है। खेती को कॉरपोरेट के हाथों मे देने का मतलब है भूख की कीमत पर मुनाफा का व्यापार करना। देश का लोकतंत्र और कानून किसी को निरंकुश बनने की इजाजत नहीं देता। उन्होंने कहा कि जब तक तत्कालीन एसडीएम करनाल को बर्खास्त नहीं किया जाएगा, संयुक्त किसान मोर्चा चैन से नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें