रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी ने गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला गुरुग्राम के गांव भूढका निवासी पवन नेहरा के रूप में हुई है। पुलिस वारदात में शामिल 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने बताया कि 5 फरवरी 2020 को जाट भुरथल में आयोजित लगन समारोह में अशोक, मोनी उर्फ ललित, दीपक व उसके अन्य साथी हुए थे। इसी दौरान जिला गुरुग्राम के बसई निवासी हरिओम, अमित, पवन व उनके अन्य साथी गाड़ी में सवार होकर आए और गोली चलानी शुरू कर दी। जिसमें ललित उर्फ मोनी, दीपक व अशोक को गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान ललित की मौत हो गई थी। पुलिस ने घायल अशोक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने वारदात में शामिल 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सीआईए पुलिस ने आरोपी पवन नेहरा को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर अदालत से 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी हत्या के किसी अन्य मामले में फरीदकोट पंजाब जेल में था।