गांव गोठड़ा रविन्द्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोग। स्रोत : ग्रामीण
डहीना। गांव गोठड़ा रविंद्रगढ़ में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के लिए बनाए जाने वाले फाउंडेशन का मुहूर्त विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मुख्यातिथि एडवोकेट कंवर अमरेंद्र पाल सिंह चौहान ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान शब्द-भेदी योद्धा थे और उन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
पंडित हनुमान शास्त्री की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना के साथ शुभ मुहूर्त किया गया। नंबरदार विजय सिंह चौहान मौजूद रहे। समाजसेवी कंवर रवि चौहान की ओर से गांव के सरकारी स्कूल परिसर में महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जानी है। उसी कड़ी में फाउंडेशन निर्माण के लिए यह शुभारंभ किया गया।