फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गरम मसालों की मांग तेज, कीमतों में आया उछाल

विज्ञापन
भाड़ावास मार्ग पर स्थित एक दुकान से मसाला खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। सर्दी के साथ ही मसालों के बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बाजार में लौंग, जायफल, जावित्री, काली मिर्च, जीरा, बड़ी इलायची, हल्दी और मिर्च जैसे मसालों के दामों में बीते 15 दिनों में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी लौंग का भाव 1 हजार रुपये से बढ़कर 1200 रुपये प्रति किलो हो गया है।
विज्ञापन

जावित्री 2300 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये तक पहुंच गई है। जायफल के दाम 800 रुपये से बढ़कर 1 हजार रुपये और काली मिर्च के दाम 800 रुपये से 950 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। इसके अलावा जीरा 300 रुपये से 400 रुपये, हल्दी 200 रुपये से 240 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
सबसे अधिक बढ़ोतरी इलायची में देखने को मिली है। बड़ी इलायची के दाम 2 हजार रुपये से बढ़कर 2500 रुपये हो गए हैं जबकि छोटी इलायची 3200 रुपये से छलांग लगाकर 4 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इससे आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

दाम बढ़ने का कारण मसालों की बढ़ती मांग और कम आवक इसकी मुख्य वजह है। सर्दी में लोग मसालों का अधिक उपयोग करते हैं जिससे बाजार में खपत अचानक बढ़ जाती है।


ठंड में गरम मसालों की अधिक बिक्री से बढ़ जाते हैं दाम

व्यापारी भगवान गुप्ता, दयाल और राजकुमार यादव ने बताया कि इस बार मसालों के दाम पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक हैं। लौंग, जायफल, छोटी व बड़ी इलायची के दामों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है। उनका कहना है कि शादी सीजन की बढ़ती मांग के चलते आने वाले हफ्तों में दामों में और इजाफा हो सकता है। व्यापारियों के अनुसार दिसंबर तक मसालों की मांग में लगातार बढ़ोतरी बनी रहेगी। मौसम ठंडा होने के साथ ही घरों में गरम मसालों का इस्तेमाल बढ़ता है। सब्जियों में इन मसालों की जरूरत हर घर में रहती है। ऐसे में थोक बाजार में कीमतें स्थिर न होने तक उपभोक्ताओं को राहत मिलना मुश्किल है। मसालों का कारोबार सीजन में 30 करोड़ रुपये अधिक रहता है। इस बार कारोबार में इजाफा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

-

मसाले और उनके दाम प्रति किलो
मसालों का नाम-20 दिन पहले दाममौजूदा दाम

काली मिर्च -800 रुपये 950 रुपये
बड़ी पीपल -900 रुपये 1250 रुपये

जीरा -300 रुपये 400 रुपये

लौंग -1000 रुपये 1200 रुपये

जावित्री -2300 रुपये 2500 रुपये

जायफल -800 रुपये 1000 रुपये
हल्दी-200 रुपये240 रुपये
मिर्च-220 रुपये240 रुपये

बड़ी इलायची -2000 रुपये 2500 रुपये

छोटी इलायची3200 रुपये 4000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें