फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर तैयारियां पूरी, रोशनी से सजे गिरजाघर

विज्ञापन
क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में सजाया गया बीएमजी मॉल। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
ईसाई समुदाय के पवित्र पर्व क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। रोशनी से सजे गिरजाघर आकर्षण का केंद्र बन रहे है। बाजार में भी गिफ्ट गैलरियों पर उपहार खरीदने वाले उत्साहित दिख रहे थे। बीएमजी माल में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। गिरजाघरों में आने वालों को भी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन

शहर के सरकुलर रोड स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च, रेलवे कॉलोनी में कैथोलिक तथा विजय नगर स्थित चर्च में प्रार्थना सभा को लेकर तैयारियां दिन से ही चल रही थी। ईसाई समुदाय के लोगों ने क्रिसमस ट्री को सजाने के साथ घरों पर भी साज सज्जा की गई है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी कार्यक्रम विस्तृत नहीं किए गए हैं। केवल समाज के लोग ही कुछ समय के लिए प्रार्थना करने आएंगे। इसके अलावा आयोजन समिति की ओर से मास्क पहनकर आने, शारीरिक दूरी बनाने और बीमार होने की स्थिति में घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। 25 दिसंबर को भी सुबह नौ से 10 बजे तक ही प्रार्थना होगी।
समाज के लोगों के लिए 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक चर्च में प्रार्थना के लिए अनुमति रहेगी। कोविड-19 की वजह से क्रिसमस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सीमित रखा गया है। ईसाई समुदाय के लोग शामिल होने की अनुमति दी गई है। प्रभु यीशू मसीह से कोरोना काल से मुक्ति दिलाने के साथ देश और समाज में अमन और भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एरिक मार्क नोएल डेनियल्स, पादरी, सेंट एंड्रयूज चर्च, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें