फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद सुचारु चला पोर्टल, विद्यार्थियों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कॉलेजों में दाखिले के लिए जारी किए गए शेड्यूल के तीन दिन बाद ऑनलाइन आवेदन पोर्टल सुचारु रूप से कार्य करने लगा है। इससे विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, लेकिन पहले दिन से ही विद्यार्थियों को तकनीकी दिक्कतों के चलते परेशानी उठानी पड़ रही थी। पहले दिन पोर्टल दोपहर एक बजे के बाद चला, वहीं उसके बाद फैमिली आईडी में आ रहीं तकनीकी खामियों को चलते विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। तीन दिन बाद पोर्टल सही चलने के बाद साइबर कैफे व कॉलेजों में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की भीड़ मिली। जिले में स्थित 18 राजकीय, सरकारी अनुदान प्राप्त व निजी कॉलेजों में 9010 सीटों पर दाखिले होने हैं। वहीं इस बार पास प्रतिशत बढ़ने के चलते कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी रहने वाली है।
ऐसे तैयार होगी मेरिट लिस्ट
इस बार मेरिट लिस्ट पांच बेहतर अंक वाले विषयों के आधार पर तैयार की जाएगी। विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच आवेदन में पहली पसंद भरने वाले कॉलेज में ऑनलाइन माध्यम से होगी। सभी राजकीय, सरकारी अनुदान प्राप्त, निजी कालेज इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। दाखिला सुनिश्चित होने के बाद संबंधित विद्यार्थी को अपनी मूल माइग्रेशन सर्टिफिकेट दस दिनों के अंदर कालेज में जमा कराना होगा। इस बार निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 11 दिनों का ही समय दिया गया है। हालांकि निदेशालय की ओर से सीट खाली रहने की स्थिति में 13 सितंबर से दोबारा पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन

यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल
- 26 अगस्त तक होंगे आनलाइन आवेदन।
- 18 से 28 अगस्त के बीच प्रथम पसंद भरने वाले कॉलेजों में आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन होगा।
- 2 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- 2 से 6 सितंबर के बीच पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को जमा करानी होगी फीस।
- 8 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- 8 से 11 सितंबर के बीच दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करानी होगी।
- 13 सितंबर को कॉलेजों में सीटें खाली रहने की स्थिति में दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड व दसवीं तथा बारहवीं के प्रमाण पत्र।
- परिवार पहचान पत्र।
- रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (एससी व बीसी वर्ग के छात्रों के लिए)।
- गैप ईयर प्रमाण पत्र (जिनका गैप ईयर है)।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- आय प्रमाण पत्र (छह महीने से ज्यादा पुराना न हो)
- चरित्र प्रमाण पत्र (स्कूल से मिलेगा, जिन्होंने ओपन से बारहवीं की है या जिनका गैप ईयर है वह अपने वार्ड के पार्षद अथवा गांव के सरपंच से बनवा सकते हैं।)
- ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर (वही मोबाइल नंबर भरें जो परमानेंट हो क्योंकि कॉलेज के विभिन्न प्रकार के फार्मों से संबंधित कार्यों हेतु तीनों साल इसी नंबर की जरूरत पड़ेगी)।
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (हरियाणा बोर्ड को छोड़कर सीबीएसई व अन्य बोर्डों से बारहवीं पास करने वाले छात्रों के लिए)।
- बैंक खाते की पासबुक की फोटोकॉपी आईएफएससी कोड सहित (बैंक खाता आधार कार्ड से लिक होना चाहिए, आधार से लिक नहीं है तो तुरंत करवाएं)।
- कोई विद्यार्थी ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग में आवेदन करता है तो उसे ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र देना होगा।
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा के नोडल अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पोर्टल में तकनीकी दिक्कत के कारण पहले थोड़ी परेशानी हो रही थी, लेकिन अब पोर्टल सुचारु रूप से चल रहा है। विद्यार्थी दाखिला पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिले से संबंधित जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें