फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रदूषण...हालात बेकाबू एक्यूआई <bha>@</bha>406

Fri, 31 Oct 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सेक्टर 1 का दोपहर के समय का दृश्य। संवाद - फोटो : राम मंदिर के तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में मौजूद ज्योति किशन आमगे
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में प्रदूषण का स्तर कम होने के बजाय देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वीरवार को प्रदूषण का स्तर 400 को पार कर गया। अधिकतम एक्यूआई 406 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदूषण को कम करने की प्रशासन की तमाम कोशिशें नाकाम दिख रही हैं। वीरवार को पूरे दिन धूप भी नहीं निकली। हालांकि, बीच में बूंदाबांदी की संभावना जरूर बनी, लेकिन हुई नहीं।
बढ़ता प्रदूषण अस्थमा, सीओपीडी और ब्रोंकाइटिस जैसी सांस की बीमारियों का कारण बन रहा है। इससे आंखों में पानी आना, लालीपन हो रहा है। मौजूदा समय में अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ी है।
विज्ञापन

प्रदूषण को कम करने के लिए पिछले दिनों प्रशासन की मीटिंग भी हुई थी, मगर इसका कोई खास नतीजा नहीं निकला। एक्यूआई कम होने की जगह ओर बढ़ गया है। मौजूदा हालात ग्रैप-3 की पाबंदी की ओर इशारा कर रहे हैं।
अगर ऐसा ही चलता रहा तो ग्रैप-3 की पांबदी भी जल्द लग सकती हैं।
मौसम में बदलाव की संभावना : वीरवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
लगातार तापमान में भी कमी आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव अधिक रहा है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और उत्तर-पूर्वी हवाएं चल सकती हैं।
इससे दिन के तापमान में हल्की कमी तथा रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी संभव है। 2 नवंबर तक मौसम सामान्यत खुश्क रहेगा। इस अवधि में दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, जबकि रात का तापमान हल्का घटने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें