खाद लेने के लिए लाइन में लगे किसान। स्रोत : वीडियो ग्रैब
- फोटो : राम मंदिर के तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में मौजूद ज्योति किशन आमगे
रेवाड़ी। फसलों की बुवाई के इस महत्वपूर्ण समय में किसान डीएपी खाद की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं। किसानों का कहना है कि खाद डिपो पर लंबे समय तक लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है, जबकि खुले बाजार में यही खाद ऊंचे दामों पर आसानी से उपलब्ध है।
कई किसान सुबह से बाहर लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन जब उनकी बारी आती है तो उन्हें बताया जाता है कि स्टॉक खत्म हो गया। ऐसे में मजबूर होकर किसान निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने को विवश हैं। किसान रोशन व विजय ने बताया कि जब तक वितरण शुरू होता है, तब तक बताया जाता है कि स्टॉक खत्म हो गया।
कुछ दुकानों पर वही खाद ऊंचे दामों में बेची जा रही है। कुछ किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि यूरिया खाद के साथ नैनो यूरिया की बोतलें जबरन दी जा रही हैं, जिससे किसानों का खर्च और बढ़ रहा है।
कृषि विभाग के अधिकारी अनिल लांबा ने बताया कि इस बार जिले को डीएपी का पर्याप्त स्टॉक मिला है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। हमने किसानों से अपील की है कि वे आवश्यकता अनुसार ही खाद लें।