फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आंगन में तुलसी लगाओ, वातावरण को शुद्ध बनाओ

विज्ञापन
तुलसी दिवस पर तुलसी की पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। नारनौल स्थित सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को तुलसी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किय गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी पूजन व दीप प्रज्वलन से हुआ। कक्षा बारहवीं की छात्रा बबीता द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने घर के आंगन में तुलसी लगाने से वातावरण शुद्ध होने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा विषेश प्रस्तुतियां दी गई। कक्षा दसवीं की छात्रा महिमा, अंजली ने तुलसी पूजन के महत्व व तुलसी की उत्पत्ति के बारे में अवगत कराया। छात्रा मुस्कान ने तुलसी पूजन पर आधारित श्लोकों का सुंदर उच्चारण किया, कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों ने ‘आओ तुम्हे चांद पर’, ‘ताली बजायें’ गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी, कक्षा प्रथम की छात्रा ख्वाहिश ने ‘बेटी बचाओ’ पर एक सुंदर कविता के प्रस्तुति दी तथा कक्षा प्रथम की छात्रा सनाया ने ‘प्यारे पापा’ कविता का गायन किया। चेयरमैन वीपी यादव व निर्देशिका शारदा यादव ने सभी को तुलसी पूजन बधाई दी।
बुजुर्गों का मान सम्मान कर किया तुलसी पूजन
रेवाड़ी। सहयोग एक प्रयास फाउंडेशन की ओर से शनिवार को बुजुर्गों का मान-सम्मान कर तुलसी पूजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष विजया चौहान ने बताया कि तुलसी हमारी आस्था का प्रतीक है। हमारे संस्कार हमारी संस्कृति में सर्वदा तुलसी पूजन किया जाता है, चाहे वो कार्तिक मास हो पूर्णिमा हो। इस दिन सभी को तुलसी पूजन अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर मा. अमरपाल सिंह, जयमाला, अभिषेक, सुलेखा, संगीता, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुजुर्गों का मान सम्मान कर किया तुलसी पूजन
रेवाड़ी। सहयोग एक प्रयास फाउंडेशन की ओर से शनिवार को बुजुर्गों का मान सम्मान कर तुलसी पूजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष विजया चौहान ने बताया कि तुलसी हमारी आस्था का प्रतीक है। हमारे संस्कार हमारी संस्कृति में सर्वदा तुलसी पूजन किया जाता है चाहे वो कार्तिक मास हो पूर्णिमा हो इस दिन सभी को तुलसी पूजन अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर मा. अमरपाल सिंह, जयमाला, अभिषेक, सुलेखा, संगीता, लक्ष्मी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें