फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन सरकार में भागीदारी करेगी धारूहेड़ा की जनता : दिग्विजय

विज्ञापन
राव मानसिंह के साथ उपस्थित जजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला, भाजपा जिला अध्यक्ष हु? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन पद के उपचुनाव के लिए प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। जजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, राज्य मंत्री अनूप धानक, भाजपा जिला प्रधान हुकम चंद यादव व जजपा जिला प्रधान श्यामसुंदर सभरवाल ने राव मानसिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
विज्ञापन

उन्होंने वीरवार को शहर में दो दर्जन से भी अधिक कार्यक्रमों में शिरकत की। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि धारूहेड़ा की जनता पिछली गलती को नहीं दोहराएगी। जनता न केवल राव मानसिंह को विजय बनाएगी, बल्कि प्रदेश की भाजपा जजपा गठबंधन सरकार में भागीदारी करने का काम करेगी। उन्होेंने कहा कि राव मानसिंह के चेयरमैन बनते ही प्रदेश सरकार से बात कर पहली कलम से भिवाड़ी से आने वाले गंदे पानी की समुचित व्यवस्था कर धारूहेड़ा की जनता को नारकीय जीवन से मुक्ति दिलवाने का काम करेंगे। राव मानसिंह ने कहा कि चेयरमैन बनने के बाद वह धारूहेड़ा की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। वह धारूहेड़ा का विकास करवा नई पहचान दिलवाएंगे। इस मौके पर राव शिवदीप सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, मनोज सैनी, राजेश यादव, राहुल जोशी, महेश पांडे, इंदरपाल मुकदम, महेश यादव, मदन, सुनील यादव, राजेंद्र अग्रवाल, प्रताप यादव, लालसिंह, दीपक यादव, सुरेंद्र, संजय चौहान, जितेंद्र नेगी, संजय यादव, दलीप छाबड़ी, राजकुमार, सोनू कुशवाहा, सतीश यादव व मनोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें