फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गोठड़ा ठप्पा निवासी सेना भर्ती की तैयारी कर स्टेडियम में प्रैक्टिस के बाद साथी के बाइक पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद कुंड चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने के बाद कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोठड़ा ठप्पा निवासी शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेना भर्ती की तैयारी के लिए अपने चचेरे भाई साहिल के साथ प्रैक्टिस करने के लिए मनेठी स्टेडियम गया हुआ था। प्रैक्टिस करने के बाद साहिल के साथ बाइक पर स्टेडियम से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान कुंड बस स्टैंड के पास सर्विस रोड पर खोल की तरफ से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घायल अवस्था में हमें ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां अधिक चोट लगने से चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें