फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास करने व अश्लील फोटो खींच कर ब्लैकमेल करने के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक छात्रा को धमकी देकर होटल में दुष्कर्म का प्रयास करने व अश्लील फोटो खींच कर ब्लैकमेल करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव खटावली निवासी देवेंद्र उर्फ दीपक के रूप में हुई। पीड़िता ने युवक के गांव निवासी एक दोस्त योगेश पर भी परेशान करने व मैसेज भेजने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने बताया था कि वह जीएनएम की छात्रा है। दिसंबर 2020 में उसके मोबाइल पर अनजान नंबरों से एसएमएस व मिस कॉल आनी शुरू हुई थी। बार-बार पूछने पर युवक ने अपना नाम और पता नहीं बताया था। युवक उसका पीछा करता और मैसेज भी भेजता था। काफी समय बाद युवक ने अपना नाम बताया था। आरोपी ने दोस्ती करने व मिलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था और बात नहीं मानने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा था। आरोपी वाट्सएप से उसकी फोटो के स्क्रीन शॉट लेकर अपने नंबर की प्रोफाइल भी लगाने लगा। मुलाकात नहीं करने पर आरोपी ने फोटो वायरल करने और गलत इस्तेमाल करने की धमकी दी। आरोपी ने अपने एक दोस्त को भी उसके मोबाइल नंबर दे दिए, जिसके बाद वह भी मैसेज कर मिलने की धमकी देने लगा। चार मार्च 2021 को वह दिल्ली से अपने घर आ रही थी। गुरुग्राम बस स्टेंड पर अचानक आरोपी युवक आ गया और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर वहीं नजदीक स्थित एक होटल में ले गया। आरोपी ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और अश्लील फोटो भी खींच लिए। अब आरोपी युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था। महिला थाना ने आरोपी व उसके दोस्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। महिला थाना पुलिस ने सोमवार की शाम एक आरोपी गांव खटावली निवासी दीपक उर्फ देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें