फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम लाइन को क्षति पहुंचाकर तेल चोरी करने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। बावल थाना पुलिस ने पेट्रोलियम पाइपलाइन को क्षति पहुंचाकर तेल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के शामली जिले के कांदला निवासी अंकित है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 9 अप्रैल को एचपीसीएल की पाइपलाइन पर तेल लीक होने का अलार्म आया था। जिस पर सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड एवं एचपीसीएल के अधिकारियों ने निरीक्षण करके इसकी सूचना थाना बावल पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर थाने की टीम ने पाइपलाइन का निरीक्षण किया। तेल लीक होने के स्थान पर खुदाई के बाद पता चला की पाइपलाइन को क्षति पहुंचाई गई है। वहां से पेट्रोलियम तेल की चोरी की जा रही थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त एक आरोपी अंकित निवासी कांदला जिला शामली, यूपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें