फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्ले स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगी शिक्षा

विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्ले स्कूल से संबंधित ट्रेनिंग देतीं मास्टर ट्रेनर। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। सरकार द्वारा बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में प्ले स्कूल की तर्ज पर प्रारंभिक शिक्षा दी जाएगी। इसके तहत जिले की 166 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्ले स्कूल की तर्ज पर प्रारंभिक शिक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि उपायुक्त यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी खंडों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्ले स्कूल संबंधित ट्रेनिंग मंगलवार से शुरू हो गई है। जिसके तहत उन्हें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्ले स्कूल में आने वाले बच्चों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई करवा सकें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पांच दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए जिले में 11 ट्रेनिंग सेंटर बनाए गए हैं। जहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए अलग-अलग पांच-पांच दिनों के हिसाब से बैच बनाए गए हैं। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्ले स्कूलों में आने वाले बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देंगी।
यह ट्रेनिंग कार्यक्रम जिले के सभी खंडों में दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में 4 सितंबर तक तथा द्वितीय चरण में 6 से 10 सितंबर तक आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के तहत रेवाड़ी शहर व रेवाड़ी ग्रामीण के लिए सीडीपीओ शालू यादव, जाटूसाना के लिए सुमन यादव, खोल के लिए पुष्पा यादव, बावल व नाहड़ के लिए दीपिका सैनी को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें