फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारूहेड़ा में जजपा के खाते में गई प्रधान की सीट, मिले थे 1657 वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा नगर पालिका प्रधान पद के लिए 12 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में आखिरकार सीट जजपा के खाते में चली गई। दिसंबर 2020 में हुए नपा प्रधान पद के चुनाव में छठे नंबर पर रहने वाले मान सिंह भाजपा-जजपा के धारूहेड़ा से संयुक्त उम्मीदवार रहेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जजपा की बीते चुनाव में करारी हार को आधार बनाकर भाजपाइयों की ओर से कमल के फूल पर उम्मीदवार उतारने के दावे किए जा रहे थे। इसके लिए संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर हाईकमान के पास भेज दिया गया था। वहीं दूसरी ओर उपचुनाव की घोषणा होते ही जजपा पदाधिकारी चाबी के निशान पर चुनाव लड़ने की बात स्पष्ट कर चुके थे। नामांकन से दो दिन पहले मंगलवार को जजपा नेताओं की बातों पर मुहर लग गई।
दिसंबर 2020 में हुए धारूहेड़ा नगर पालिका के चुनाव में प्रधान पद के लिए करीब 10 उम्मीदवार मैदान में थे। धारूहेड़ा सीट जजपा के खाते में चली गई थी। ऐसे में यहां से मान सिंह को भाजपा-जजपा का संयुक्त उम्मीदवार बनाया गया था। सीएम मनोहरलाल ने भी मान सिंह के लिए धारूहेड़ा में आकर वोट मांगे थे। लेकिन जीत तो दूर वह मुकाबले में भी नजर नहीं आए। सीट जजपा के खाते में जाने के चलते भाजपाई निर्दलीय मैदान में उतर गए थे। इसमें पदाधिकारी से लेकर 40 साल से पार्टी का झंडा उठाने वाले संघ से जुड़े नेता भी शामिल थे। इसका परिणाम यह हुआ कि इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार कंवर सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी। लेकिन 10वीं की मार्कशीट मामले में उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया था। इसके चलते ही उपचुनाव कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पहली बार प्रत्यक्ष चुनाव में कंवर सिंह दे चुके धुरंधरों को मात
नपा धारूहेड़ा का गठन वर्ष 2008 में हुआ था। सबसे पहले पवन राव नगर पालिका के चेयरमैन की कुर्सी पर बैठे थे। मगर बाद में इन्होंने कुर्सी छोड़ दी थी। सुदेश बोहरा को पार्षदों ने सर्वसम्मति से कुर्सी पर बैठाया। वर्ष 2014 में प्रेम राव ने जीत दर्ज की। अब पहली बार प्रधान पद के लिए हुए प्रत्यक्ष चुनाव में कंवर सिंह ने धुरंधरों को मात देते हुए जीत दर्ज की थी। बता दें कि 2008 में नपा बनी तब कंवर सिंह धारूहेड़ा के सरपंच थे। अब एक बार फिर से कंवर सिंह यादव ने बेटे जितेंद्र यादव को चुनाव मैदान में उतार दिया है।
जजपा को मिले थे महज 1657 वोट
नपा धारूहेडा के चेयरमैन पद के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। कंवर सिंह ने 3048 वोट लेकर भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे संदीप बोहरा को 632 वोटों से हराया था। तीसरे नंबर पर निर्दलीय बाबूलाल को 2280, कुमारी राज को 2160, खेम चंद सैनी को 2061 वहीं जजपा के प्रत्याशी मान सिंह को 1657 वोट ही मिल सके थे। वहीं शिवदीप को भी 1536 वोट से ही संतोष करना पड़ा था। दिनेश राव को 793, सूदासन को 100, महेश चंद को 83 वोट मिले थे।
जजपा के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर सभ्रवाल ने बताया कि धारूहेड़ा नगर पालिका प्रधान पद पर मान सिंह जजपा के उम्मीदवार रहेंगे। दो सितंबर को नामांकन के बाद दोपहर तीन बजे पार्टी सुप्रीमो चौधरी अजय सिंह चौटाला धारूहेड़ा में मानसिंह के घर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कर निर्देश देंगे। पहले से ही यह सीट जजपा के खाते में थी।
इधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव ने बताया कि पार्टी की ओर से चुनाव की पूरी तैयारी की गई थी। मंगलवार को ही प्रदेश अध्यक्ष ने सीट जजपा के खाते में जाने की सूचना दी। हमारी ओर से संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार करे हाईकमान को भेज दिया गया था। पार्टी की ओर से जो भी निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें