फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी जनसमस्याओं का अविलंब करें समाधान : ओमप्रकाश

विज्ञापन
बाल भवन में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की शिकायत सुनते मंत्री ओमप्रकाश यादव। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में जो भी परिवाद रखे जाते हैं, उन परिवादों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। ताकि परिवादी को तुरंत न्याय मुहैया हो। वे वीरवार को बाल भवन ऑडिटोरियम में समिति की बैठक बोल रहे थे। इस दौरान बैठक में रखे गए कुल 40 परिवादों में से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित रहे परिवादों का अगली बैठक से पूर्व समाधान कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवादों की सुनवाई विभागीय स्तर पर सुनिश्चित करने में अधिकारी सजगता दिखाएं। ताकि लंबित मामले न रहे और शिकायतकर्ताओं को व्यर्थ के कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। डीसी यशेंद्र सिंह ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव का स्वागत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि उनके द्वारा जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उन पर तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बैठक में कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष हुकमचंद, वीर कुमार यादव, चेयरपर्सन पूनम यादव, राज पारिक, कुमारी गीता, शशिबाला, रामपाल यादव अन्य पदाधिकारी व समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य, जिला प्रशासन की ओर से एडीसी आशिमा सांगवान, एएसपी पूनम दलाल, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, जीएम रोडवेज रेवाड़ी नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें