फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक क्लिक पर मिलेगा जिलावासियों को रेवेन्यू का पुराना रिकार्ड

विज्ञापन
मॉडर्न रेवेन्यू रिकार्ड रूम के शुभारंभ को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लेते उपायुक्त यशेंद? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। डिजिटलाजेशन की दिशा में हरियाणा सरकार प्रभावी कदम बढ़ा रही है और अब आमजन को सरकार की ओर से प्रदत्त सेवाएं डिजिटल तरीके से दी जा रही हैं। ‘सात साल बेमिसाल’ थीम के साथ निरंतर विकास के नए कीर्तिमान मौजूदा सरकार स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में सुशासन व पारदर्शिता की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाते हुए रविवार को जिला मुख्यालय पर आधुनिक राजस्व अभिलेख कक्ष (मॉडर्न रेवेन्यू रिकॉर्ड रूम) का मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रेवेन्यू रिकॉर्डस को डिजिटलाइजेशन करने के कार्य को क्रांतिकारी कदम बताते हुए चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रेवाड़ी सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर रिमोट से इस महत्वाकांक्षी योजना का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, अतिरिक्त मुख्य सचिव व राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के वित्तायुक्त संजीव कौशल भी वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के संबोधन का रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल व मॉडर्न रेवेन्यू रिकॉर्ड रूम में सीधा प्रसारण हुआ। इस अवसर पर एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, तहसीलदार प्रदीप देशवाल व जितेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन

47 लाख जमाबंदी, इंतकाल के दस्तावेज का हो चुका डिजिटलाइजेशन
डीसी यशेंद्र सिंह ने मॉडर्न रेवेन्यू रिकॉर्ड के लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत कहा कि रिकार्ड रूम में बरसों पुराने राजस्व अभिलेखों को डिजिटलाइज किया गया है। जिले में 47 लाख जमाबंदी, इंतकाल इत्यादि के दस्तावेज डिजिटलाइज किए जा चुके हैं। 1885 से अब तक का यह रिकार्ड डिजिटलाइज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें