रेवाड़ी। शहर के एक मोहल्ला निवासी आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया और धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बिहार निवासी एक व्यक्ति ने कहा है कि परिवार के साथ यहां के एक मोहल्ले में रहते है। उसके पड़ोस में ही इलाहाबाद निवासी एक युवक भी रहता है और एक फैक्ट्री में काम करता है। युवक 28 अप्रैल की रात को आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को भी इस बारे में बताने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण बेटी ने किसी को भी इस बारे में नहीं बताया। मंगलवार को पीड़िता ने परिजनों को युवक की हरकतों की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को शिकायत देने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।