फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और नागरिक की मौत, 12 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कोरोना से बिगड़े हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। बुधवार को 15 संक्रमित नागरिकों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं रिकवरी दर बढ़कर 98.06 प्रतिशत पर पहुंच गई है। हालांकि बुधवार को एक नागरिक की मौत हो गई। फिलहाल जिले में 136 नागरिक कोरोना से संक्रमित हैं, जिसमें से 118 लोग होम आइसोलेट हैं और 18 विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 291359 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। बुधवार को 12 नए संक्रमित मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20141 पर पहुंच गई है। रेवाड़ी शहर से 2, बावल से 2, मीरपुर से 4, नाहड़ से 2, गुरावड़ा से 1 व खोल से 1 नागरिक संक्रमित मिला है। वहीं 15 लोगों ने कोरोना का मात दी है, जिससे अब जिले में 19751 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 254 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में 31 नागरिक ब्लैक फंगस बीमारी से ग्रस्त है। जिसमें से 2 नागरिकों की मौत हो चुकी है।
1178 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिले में वैक्सीन प्रक्रिया तेज कर दी है। बुधवार को विभाग ने 1178 डोज दी लगाई। जिले में अभी तक 257263 डोज दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

नाहड़ सीएचसी में 191 नागरिकों का टीकाकरण
कोसली क्षेत्र के गांव नाहड़ स्थित सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना से बचाव के लिए नागरिकों को न केवल टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, साथ ही लोगों की कोरोना की रोकथाम के चलते सैंपलिंग भी की जा रही है। सीएचसी के एसएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को कोविड प्रभारी डॉ. राजीव लखेरा और डॉ. मोनिका राव के नेतृत्व में एएनएम उर्मिला, सुमन, अनिल यादव, प्रवीन, अमित और नैतिक की टीमों ने 45 साल से ऊपर के 30 नागरिकों तथा 18 से 44 साल के 161 लोगों का टीकाकरण किया। वहीं 21 नागरिकों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें