फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सेंध लगाकर मोटर, बैटरी और अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। गांव जयसिंहपुर खेड़ा में रविवार की रात को चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सेंध लगाकर मोटर, बैटरी व स्क्रैप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के दौरान ग्रामीण जाग गए, लेकिन तब तक चोर सामान सहित फरार हो गए। ग्रामीणों ने भाग रहे उनको पकड़ने का प्रयास भी किया। सूचना के बाद पुलिस भी रात को ही गांव में पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव जयसिंहपुर खेड़ा निवासी जगदीश प्रसाद ने घर के सामने ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान की हुई है। रात को चोरों ने उनकी दुकान में सेंध लगा दी। इसी दौरान गांव निवासी राकेश ने दुकान के बाहर सामान बिखरा देख कर जगदीश को सूचना दी। जगदीश व राकेश मौके पर पहुंचे तो एक युवक सरसों के खेत की तरफ भागता हुआ दिखाई दिया। शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीण भी चोरों के पीछे खेतों तक पहुंच गए और तलाश शुरू की। जगदीश ने बताया कि खेतों की तरफ कई बदमाश थे। आरोपी एक दूसरे को जालील, रमन, मिजान, रमजान व नजरुल नाम लेकर बोल रहे थे। बदमाश हाईवे की तरफ खड़ी अपनी गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए। जगदीश ने दुकान की जांच की तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को ऊपर की तरफ मोड़ा हुआ था। चोर दुकान से तीन चक्की की मोटर, दो पानी की मोटर, एक सबमर्सिबल मोटर, करीब 40 किलोग्राम तांबे के नए तार, करीब 60 किलो पुराने तार, दो क्विंटल लोहे का स्क्रैप, इनवर्टर बैटरी व अन्य लोहे व तांबा का सामान चोरी कर ले गए। एक चोर के सरसों के खेत में होने के संदेह के चलते ग्रामीणों ने तलाश भी की, लेकिन कोई नहीं मिला। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बावल थाना पुलिस ने जगदीश प्रसाद की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें